Advertisement

IND vs ENG 1st Test: भारत या इंग्लैंड किसने जीता टॉस, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. आइए जानें इस मैच के दौरान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी रहने वाली है.

Latest News
IND vs ENG 1st Test: भारत या इंग्लैंड किसने जीता टॉस, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Add DNA as a Preferred Source

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी. इंग्लैंड ने मैच से एक दिन पहले ही अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है.

जिसमें 6 महीने के बाद क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हुई है. वही जैकब बेथेल की जगह ओली पोप खेलते हुए नजर आएंगे. वही भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में भी कई नए चहेरे दिखाई देंगे. जिसमें साई सुदर्शन से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा तक शामिल है. 

सुदर्शन को मिली डेब्यू कैप

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है. उनको चेतेश्वर पुजारा ने कैप सौंपी. साई ने आईपीएल में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. जिसकी वजह से उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.

वही भारत के प्लेइंग इलेवन में लंबे समय के बाद करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर भी हेडिंग्ले टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे. 

यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर


भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement