क्रिकेट
shubman gill break icc rule: शुभमन गिल बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले टेस्ट में बड़ी गलती कर बैठे हैं. आईसीसी उनकी इस मिस्टेक पर फाइन लगा सकती है.
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG TEST SERIES) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जा रहा है. जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़कर इंग्लैंड को बैकफुट धकेल दिया है. लेकिन शुभमन बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में बड़ी चूक कर बैठे हैं. जिसपर विवाद छिड़ गया है. दरअसल गिल लीड्स टेस्ट के पहले दिन काले मोजे पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे. यह आईसीसी के नियमों का उल्लघंन है. आइए जानें आखिर पूरा मामला क्या है.
आईसीसी क्रिकेट नियमों के अनुसार टेस्ट प्रारुप में ड्रेस के लिए सख्त निर्देश हैं. टेस्ट में मुकाबले के दौरान सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के मोजे पहन सकते हैं. MCC के नियम 19.45 में साफ तौर पर लिखा गया है कि काले रंग के मोजे का इस्तेमाल टेस्ट क्रिकेट में नहीं किया जा सकता है.
You can violate ICC rules just by wearing black socks. ICC is thinking of imposing a fine on Shubhman Gill 🙄 pic.twitter.com/sy1B7Oi6uM
— Tide Bhai (@Public_Voice0) June 21, 2025
ये नियम आईसीसी ने साल 2023 में लागू किया था. जिसका हर खिलाड़ी पालन कर रहे हैं. शुभमन गिल ऐसे गलती करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं. ऐसे में आईसीसी उनपर भारी जुर्माना लगा सकती है.
शुभमन गिल के गलती पर मैच रेफरी रिची रिचर्डसन फैलसा लेंगे. आईसीसी की गाइडलाइन के मुताबिक ड्रेस कोड का उल्लंघन अपराध की श्रेणी में लेवल 1 में रखा गया है. जिसमें खिलाड़ी को 10 से 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है.
इसके अलावा गिल पर एक डिमेरिट पॉइंट भी मिल सकता है. लेकिन अगर मैच रेफरी को ऐसा लगता है कि शुभमन से ये गलती गैरइरादतन हुई है. तो गिल को सिर्फ सचेत करके छोड़ दिया जाएगा.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.