क्रिकेट
India-w vs South Africa-w: भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. स्मृति ने एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. स्मृति ने एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. ध्यान रहे कि इससे पहले 1997 में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने 970 रनों का रिकॉर्ड बनाया था, जो लगभग तीन दशकों तक कायम रहा. 29 साल की स्मृति को इस मुकाम को पार करने के लिए केवल 12 रनों की ज़रूरत थी, और उन्होंने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के वनडे विश्व कप मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.
जिक्र अगर स्मृति के गेम क हो तो उनकी शुरुआत धीमी रही, ऐसा इसलिए भी था क्योंकि उनकी सलामी जोड़ीदार प्रतीक रावल ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा. बाद में, खेल के आठवें ओवर में, स्मृति ने अयाबोंगा खाका की गेंद पर सीधा छक्का जड़ दिया.
𝑯𝒊𝒔𝒕𝒐𝒓𝒚-𝒎𝒂𝒌𝒆𝒓 ✨
— ICC (@ICC) October 9, 2025
Smriti Mandhana unlocked a new milestone with her latest #CWC25 outing 🤩
Follow @cricketworldcup LIVE in your region 📺 https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/pyCoYE5NgA
माना जा रहा है कि इस तरह खेलने का सीधा असर स्मृति के आत्मविश्वास पर पड़ेगा और उसमें बढ़ोतरी होगी. बता दें कि ये मुकाबला भारत के लिए भी खासा अहम है ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारत इस मेगा टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत की तलाश में है.
साउथ अफ्रीका ने जीता था टॉस, किया बॉलिंग का फैसला
साउथ अफ्रीका ने उस समय सबको चौंका दिया जब विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बावजूद कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने गेंदबाजी को चुना. माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को एक बड़े स्कोर की उम्मीद है और उनकी नजर ताज़मिन ब्रिट्स पर हैं जिन्होंने इस वर्ष 5 वन डे सेंचुरी लगातार पूरे क्रिकेट जगत को सकते में डाल दिया है.
वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार जीत के बाद निरंतरता और लय को आगे बढ़ाने के महत्व पर ज़ोर दिया. उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के महत्व को स्वीकार किया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.