Advertisement

वर्ल्ड चैंपियन Richa Ghosh बनीं DSP, बंगाल सरकार ने इन पुरस्कारों से किया सम्मानित

ऋचा घोष को शनिवार 8 नवंबर को ईडन गार्डन्स में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें बंग भूषण पुरस्कार, पुलिस उपाधीक्षक पद और सोने की एक चेन भेंट की.

वर्ल्ड चैंपियन Richa Ghosh बनीं DSP, बंगाल सरकार ने इन पुरस्कारों से किया सम्मानित

richa ghosh

Add DNA as a Preferred Source

वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को शनिवार 8 नवंबर को ईडन गार्डन्स में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें बंग भूषण पुरस्कार, पुलिस उपाधीक्षक पद और सोने की एक चेन भेंट की. घोष ने फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी और टीम जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई थी. ऋचा घोष की सौरव गांगुली ने भी जमकर तारीफ की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

ईडन गार्डन्स में इस समारोह का आयोजन करने वाले बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने ऋचा घोष को 34 लाख रुपये की राशि भी दी है. दरअसल, घोष ने फाइनल में 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रनों बनाए हैं. इसी वजह से सरकार ने उन्हें हर एक रन के लिए एक लाख रुपये यानी 34 लाख रुपये दिए हैं. सीएबी ने उन्हें एक सुनहरा बल्ला और गेंद भेंट की, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैंस और गणमान्य व्यक्तियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच व्यक्तिगत रूप से बंग भूषण पदक, डीएसपी नियुक्ति पत्र और सोने की चेन सौंपी. 

गांगुली ने की ऋचा की तारीफ

सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋचा घोष को बंगाल का गौरव बताते हुए कहा, "ऋचा ने राज्य को गौरवान्वित किया है. मुझे उम्मीद है कि वो अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगी और एक दिन भारतीय महिला टीम की कप्तान बनेंगी." घोष ने कहा, "मुझे दबाव पसंद है, जब मैं नेट्स पर बल्लेबाजी करती हूं, तो मैं समय का ध्यान रखती हूं और देखती हूं कि मैं उस खास समय में कितने रन बना सकती हूं." 

बता दें कि इस कार्यक्रम में बंगाल की महिला क्रिकेट आइकन झूलन गोस्वामी, राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास, उत्तर बंगाल से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री-सांसद मिमी चक्रवर्ती और ऋचा के माता-पिता मनबेंद्र और स्वप्ना घोष भी शामिल हुए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement