क्रिकेट
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को अब एक और झटका लगा है.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में रविवार 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 88 रनों से अपने नाम कर लिया. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को अब एक और झटका लगा है. दरअसल, आईसीसी ने पाकिस्तानी बैटर सिदरा अमीन को फटकार लगाई है. आइए जानते हैं कि सिदरा को किस वजह से फटकार लगी है.
आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को लगाई फटकार
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी बैटर सिदरा अमीन को आईसीसी ने फटकार लगाई है. उन्हें ICC Code of Conduct के लेवन 1 का उल्लंघन किया है, जिसके लिए उन्हें दोषी भी पाया गया. पाकिस्तानी की पारी के 40वें ओवर में सिदरा अमीन आउट होने के बाद गुस्से से आग-बबूला हो गई है, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में जमीन पर बल्ला पिच पर जोर से मार दिया. उसके बाद अंपायर्स ने उन्हें व्यवहार को सही नहीं माला और मामला दर्ज किया.
इसी वजह से आईसीसी ने सिदरा को एक डिमेरिट पॉइंट दिया है. आईसीसी के लेवल 1 का उल्लंघन करने वाल को चेतावनी मिलती है या अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस को तौर पर जुर्माना लगता है. हालांकि सिदरा ने अपराध को स्वीकार किया, जिसकी वजह से उन्हें केवल डिमेरिट पॉइंट मिला है.
ऐसा रहा मुकाबला
भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 247 रन पर बोर्ड पर लगाए थे और पारी की आखिरी गेंद पर टीम ऑलआउट भी हो गई थी. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी हरलीन दयोल 46, ऋचा घोष नाबाद 35, जेमिमा 32 और प्रतिका 31 रनों की खेली. वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 43 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए सबसे पारी सिदरा अमीन ने खेली. उन्होंने 106 गेंदों में 81 रन बनाए. इसके अलाव नटालया परवेज ने 33 रन बनाए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.