Advertisement

IND vs WI Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज? यहां मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कहां होगी और इसे टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं. आपको यहां पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Latest News
IND vs WI Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज? यहां मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs WI Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसका पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस सीरीज के लिए अपनी कमर कस रही है. हाल ही में गिल एशिया कप 2025 का खिताब जीततकर आ रहे हैं, जिसमें वो उपकप्तानी कर रहे थे. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज को फ्री में कैसे देख सकते हैं और आप यहां से लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स जान सकते हैं. 

कब और कहां खेले जाएंगे टेस्ट सीरीज के मुकाबले?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. 

कितने बजे से शुरू होंगे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे. ये दोनों मैचों की टाइमिंग है. हालांकि टॉस सुबह 9 बजे से होगा. 

टीवी पर कहां देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. 

फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. आप इसे फ्री में देख सकते हैं.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

टीम इंडिया- देवदत्त पाडिक्कल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज- एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, जॉन कैंपबेल, केवलॉन एंडरसन, तेजनारायण चंद्रपॉल, जोहन लेयने, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, रॉस्टन चेस (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), तेविन इमलाच (विकेट कीपर), एंडरसन फिलिप, जायडेन सील्स, जेडिया ब्लेड्स और जोमेल वारिकन.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement