Advertisement

IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights: वेस्टइंडीज का जबरदस्त कमबैक, कैम्पबेल-होप ने करवाई वापसी, दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म

IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन का खेल भी खत्म हो गया है.

Latest News
IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights: वेस्टइंडीज का जबरदस्त कमबैक, कैम्पबेल-होप ने करवाई वापसी, दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म

IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights

Add DNA as a Preferred Source

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन का खेल भी खत्म हो गया है. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलो ऑन दिया था. लेकिन दूसरी पारी में कैरिबाई टीम ने जबरदस्त वापसी की है. शाई होप और जॉन कैम्पबेल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है. हालांकि ये दोनों बल्लेबाज शुभमन गिल का खेल बिगाड़ सकते है. अब वेस्टइंडीज 99 रनों से पीछे है. 

वेस्टइंडीज को मिला था फॉलो-ऑन

वेस्टइंडीज की टीम दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन सिर्फ 248 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया ने टीम को फॉलो-ऑन दे दिया था. लेकिन वेस्टइंडीड ने दमदार कमबैक किया है और गिल की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि टीम ने अपनी दूसरी पारी में 49 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना दिया है और अब 97 रनों से पीछे है. टीम के लिए शाई होप 103 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए हैं. इसके अलावा जॉन कैम्पबेल ने 145 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए हैं और वो अपने शतक के करीब है. 

कुलदीप यादव ने खोला पंजा

कुलदीप यादव ने काफी घातक गेंदबाजी की है और पंजा खोल दिया है. उन्होंने 26.5 ओवरों में 82 रन खर्च किए हैं और 4 मेडन ओवर फेंके है. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए. जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाया है. 

जायसवाल और गिल ने ठोका शतक

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रनों की पारी खेली. हालांकि वो अपने दोहरे शतक से चूक गए. क्योंकि वो रनआउट हुआ है. वहीं शुभमल गिल ने 196 गेंदों में 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 129 रनों की पारी खेली थी. वहीं साई सुदर्शन ने 87 रनों की पारी खेली थी. हालांकि नितीश रेड्डी 43 और ध्रुव जुरेल 44 रन बनाए. केएल राहुल 38 रन बना सके थे. टीम ने कुल 518 रन बोर्ड पर लगाए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement