क्रिकेट
IND vs SL XI Warm-Up Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है.
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिससे पहले वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका इलेवन ने भारत को 207 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 45 ओवरों में टारगेट पूरा कर दिया. इस मैच में मोहम्मद सिराज ने अपने बल्ले से तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.
भारत को मिला था 207 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका इलेवन ने भारतीय टीम को 207 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 ओवरों में टारगेट चेज कर दिया है और 6 विकेट से मुकाबला अपना नाम किया. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर वो रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. इसके अलावा शुभमन गिल ने 54 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली.
जायसवाल और गिल के बाद मोहम्मद सिराज ने तूफानी पारी खेली. सिराज ने 15 गेंदों में चौका और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका 213 से अधिक का स्ट्राइक रेट भी रहा. सिराज से पहले पंत ने 28, ध्रुव जुरेल 17, रवींद्र जडेजा 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि मानव सुथार भी 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. वहीं गुरनबर बराड़ ने 2 और सारांश जैन ने नाबाद 2 रन बनाए.
कैसा रहा वॉर्मअप मुकाबला?
श्रीलंका इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 363 रनों पर पारी घोषित की थी. टीम के लिए निशान मदुष्का ने 65 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा रविंदु रसनथा ने 71 रनों की पारी खेली. हालांकि, आखिरी में कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रनों की पारी खेली.
हालांकि, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 90 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 357 रनों पारी घोषित कर दी. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 142 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रवींद्र जडेजा 63 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. हालांकि, केएल राहुल ने 40 रन और गुरनूर बरार ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली.
हालांकि, श्रीलंका ने पहली पारी के बाद 6 रन की लीड निकाली थी. फिर दूसरी पारी में टीम ने 45 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. टीम के लिए मदुष्का ने 63 रनों की पारी खेली. निपुन ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन टीम इंडिया ने 44.3 ओवरों में 207 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. उसके बाद टीम ने मैच की तीन गेंदें पूरी खेली.