Advertisement

WTC फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे कितने मैच? जानें समीकरण

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजर से भारत के लिए श्रीलंका सीरीज काफी अहम है. क्योंकि भारत के पास अभी भी मौका है कि वो WTC 2026-27 सत्र का फाइनल खेल ले.

Latest News
WTC फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे कितने मैच? जानें समीकरण

WTC (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजर से भारत के लिए श्रीलंका सीरीज काफी अहम है. क्योंकि भारत के पास अभी भी मौका है कि वो  WTC 2026-27 सत्र का फाइनल खेल ले. टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2021 और 2023 लगातार दो बार WTC का फाइनल खेला है. लेकिन एक बार टीम को ऑस्ट्रेलिया और एक बार न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. आइए जानते हैं कि भारतीय टीम WTC के फाइनल में कैसे पहुंच सकती है और टीम को कितन मैच जीतने होंगे. 

WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? 

WTC 2026-27 पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें स्थान पर है. टीम ने अब तक 9 मुकाहबले खेले हैं, जिसमें टीम को 4 में जीत मिली है, जबकि 4 में ही हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ भी रहा है. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. 

हालांकि, टीम इंडिया को अब 9 टेस्ट मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज भी शामिल है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला शनिवार 15 अगस्त, 2026 को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. WTC फाइनल के नजरिए से टीम इंडिया के पास वापसी का अच्छा मौका है. अगर टीम श्रीलंका को 2-0 से हरा देती है, तो टीम की राह और ज्यादा आसान हो जाएगी. 

कितने मैच जीतना है जरूरी?

भारत को WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए 9 में से 7 मैच जीतने ही होंगे. तभी टीम अंक तालिका की PCT में 60 पर्सेंट  ऊपर रख पाएगी. लेकिन अगर टीम सभी 9 मैच जीत लेती है, तो टीम कन्फर्म फाइनल खेलेगी. वहीं, अगर टीम 8 मैच जीतती है और एक हार जाती है, तो टीम का उम्मीद जिंदा रहेगी. लेकिन अगर टीम इंडिया सिर्फ 6 मैच जीतती है और एक हारती, जबकि दो ड्रॉ भी रहते हैं, तो टीम के चांस बेहद कम होंगे. WTC फाइनल की रेस काफी रोमांचक होने वाली है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement