क्रिकेट
IND vs SL Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए दोनों टीमों अपनी कमर कस रही है. भारत में इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग इस जगह पर होगी.
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए दोनों टीमों अपनी कमर कस रही है. इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था. इस मैच में भारतीय खिलाड़ी लय में नजर आए थे. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस सीरीज को जीतना चाहेगी, लेकिन टीम के लिए जीत आसान नहीं होगी. इसी वजह से ये सीरीज एक रोमांचक सीरीज हो सकती है. आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे होगी.
कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 15 अगस्त, 2026 को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे से खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 9.30 बजे होगा.
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका सीरीज?
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी. फैंस लाइव मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं.
भारत में कहां होगी भारत और श्रीलंका सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और इसकी वेबसाइट पर होगी. सीरीज के लिए देखने के लिए सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी डार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.
टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका.