Advertisement

IND vs SL 1st Test: बिना आउट हुए मैदान से बाहर क्यों चले गए केएल राहुल? जानें पूरा मामला

KL Rahul Injury: केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन टी ब्रेक के बाद वो मैदान उतरे और बिना बॉल खेले वापस लौट गए, जिसके बाद फैंस की टेंशन काफी बढ़ गए हैं.

Latest News
IND vs SL 1st Test: बिना आउट हुए मैदान से बाहर क्यों चले गए केएल राहुल? जानें पूरा मामला

KL Rahul Injury (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 15 अगस्त, 2026 को गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की. केएल राहुल ने पहले जायसवाल के साथ 47 रन की पार्टनरशिप की, जिसके बाद उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 150 रनों की साझेदारी निभाई. इस दौरान राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन टी ब्रेक के बाद वो मैदान उतरे और बिना बॉल खेले वापस लौट गए, जिसके बाद फैंस की टेंशन काफी बढ़ गए हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है, जिससे राहुल मैदान से बाहर चले गए. 

बिना आउट हुए मैदान से बाहर क्यों चले गए केएल राहुल? 

श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने 162 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 77 रन बनाए हैं, लेकिन फिर वो रिटायर हर्ट हो कर मैदान से बाहर चले गए. दरअसल, राहुल मैदान के बाहर गए और ब्रेक खत्म होने के बाद भी नहीं लौटे. राहुल क्रैंप शुरू हो गया था. राहुल टी ब्रेक के बाद मैदान पर वापस आए, लेकिन उनका दर्द और बढ़ गया, जिसके बाद फिर वो मैदान से बाहर चले गए. ड्रेसिंग रूम में जाते वक्त राहुल काफी दर्द में दिखे, जो भारत के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है. हालांकि, बीसीसीआई ने उनकी इंजरी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है.  

राहुल-पडिक्कल की शानदार पार्टनरशिप

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला है. यशस्वी जायसवाल के 32 रनों पर आउट होने के बाद राहुल और पडिक्कल ने काफी शानदार बैटिंग की है. दोनों के बीच 150 रनों की अटूट साझेदारी हुई है. लेकिन राहुल चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं और पडिक्कल अभी भी क्रीज पर हैं. ऐसे में उम्मीद है कि राहुल मैदान पर उतरकर इस पार्टनरशिप को आगे बढ़ाए. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement