क्रिकेट
KL Rahul Injury Updates: स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. वहीं अब उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आ गया है.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त, 2026 गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है और टीम ने पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद 288 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. लेकिन टीम की इस दौरान एक बुरी खबर भी है, जिससे फैंस टेंशन में है. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. वहीं अब उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आ गया है. आइए जानते हैं कि राहुल की फिटनेस पर क्या अपडेट आया है.
शानदार लय में नजर आए केएल राहुल
केएल राहुल ने टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 162 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए. लेकिन फिर वो तीसरे सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होने की वजह से वो रिटायर हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए. राहुल के इस तरह से मैदान छोड़ने के बाद उनकी फिटनेस चिंता का विषय बन गई.
राहुल की फिटनेस पर आया बड़े अपडेट
कोच सितांशु कोटक ने पत्रकारों साथ बात करते हुए कहा, राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें हर जगह क्रैम्प्स आ रहे थे, लेकिन वो अब पूरी तरह से ठीक हैं. राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की अहम साझेदारी निभाई. देवदत्त पडिक्कल भी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया.
हालांकि, कोच की अपडेट से ये साफ होता है कि राहुल कोई गंभीर चोट से नहीं जूझ रहे हैं और वो खेल के दूसरे दिन मैदान पर उतर सकते हैं. कोच ने बताया है कि राहुल पूरी तरह फिट हैं और वो खेल में बने रहेंगे. लेकिन राहुल के इस तरह क्रैंप होना, चिंता का विषय है, क्योंकि श्रीलंकाई सरजमीं पर खेलने के अनुभव राहुल के अलावा टीम के अन्य सदस्यों को नहीं है. इसलिए राहुल का टीम में रहना काफी जरूरी भी है.