Advertisement

IND vs SL 1st Test: जीत से 6 विकेट दूर टीम इंडिया, श्रीलंका को चाहिए 288 रन; जानें कैसा रहा चौथे दिन का खेल

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के गॉल टेस्ट के शुरुआती 4 दिनों का खेल पूरा हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया मुकाबले पर दबदबा बनाए हुए है. आखिरी दिन टीम इंडिया को 6 विकेट की दरकार है.

Latest News
IND vs SL 1st Test: जीत से 6 विकेट दूर टीम इंडिया, श्रीलंका को चाहिए 288 रन; जानें कैसा रहा चौथे दिन का खेल

IND vs SL 1st Test (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और श्रीलंका के गॉल टेस्ट के शुरुआती 4 दिनों का खेल पूरा हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया मुकाबले पर दबदबा बनाए हुए है. आखिरी दिन टीम इंडिया को 6 विकेट की दरकार है, जबकि श्रीलंका को 288 रन बनाने होंगे. टेस्ट के चौथे दिन 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की चीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए हैं. हालांकि, अब 5वें दिन भारत को सिर्फ 6 विकेट की दरकार है. ऐसे में ये मैच टीम इंडिया जीत सकती है. 

ऐसी रही टीम इंडिया की दोनों पारियां

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए. इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई. केएल राहुल 11 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पड्डिकल ने 16 बाउंड्री के साथ 167 रन की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए. मेजबान टीम से प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट निकाले. असिथा फर्नांडों को 2 विकेट हाथ लगे.

मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की शानदार बढ़त थी. इसके बाद भारत दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला. इस पारी में टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पड्डिकल ने 44 रन की पारी खेली. इनके अलावा, केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडों ने 4 विकेट निकाले. प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट चटकाए.

कैसी रही श्रीलंका की पारी?

श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई, जिसके साथ टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर शानदार लीड बना ली. इस पारी में सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन जोड़कर टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. सोनल 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम चौथे दिन के खेल तक 84/4 का स्कोर ही बना सकी. श्रीलंका को 13 के स्कोर पर निशान मदुष्का (6) के रूप में पहला झटका लगा. टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ा था, पसिंदु सूरियाबंदारा (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे. टीम ने 21 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी खो दिया. फिर कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने लाहिरू उदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़े और फिर सोनल दिनुशा के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी की. फिलहाल धनंजय 31 रन और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं. इस पारी में भारत की तरफ से मानव सुथार सर्वाधिक 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement