Advertisement

IND vs SL Day 3 Weather Report: पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs SL 1st Test Day 3 Weather Report: भारत और श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश अपनी खलल डाल सकती है और फैंस का मजा खराब कर सकती है. अगर तीसरे दिन भी बारिश होती है, तो टीम इंडिया का नुकसान हो सकता है.

Latest News
IND vs SL Day 3 Weather Report: पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs SL Day 3 Weather Report (Photo ESPN)

Add DNA as a Preferred Source
  • भारत और श्रीलंका टेस्ट के पहले और दूसरे दिन बारिश देखने को मिली. 
  • टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश की उम्मीदे हैं. 
  • बारिश की वजह से पूरे दिन का खेल रद्द हो सकता है. 
  • टीम इंडिया ने दूसरे दिन तक 460 रन बना लिए हैं. 

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त, 2026 से गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दो दिनों का खेल पूरा हो गया है. लेकिन पहले दिन भी मैच के बीच में बारिश आई थी, जिसकी वजह से मैच रोका गया था. हालांकि, खेल के दूसरे दिन बारिश के कारण मैच काफी देरी से शुरू हुआ. ऐसे में अब तीसरे दिन भी बारिश अपनी खलल डाल सकती है और फैंस का मजा खराब कर सकती है. अगर तीसरे दिन भी बारिश होती है, तो टीम इंडिया का नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका टेस्ट मैच के तीसरे दिन गॉल में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. 

कैसा रहेगा तीसरे दिन मौसम का हाल?

एक्यूवेदर के अनुसार, भारत और श्रीलंका टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है. दिन की सुबह से रात तक बारिश की उम्मीदें हैं. सुबह 60 प्रतिशत, दिन में 57 प्रतिशत और रात में 59 प्रतिशत बारिश के आसार हैं. हालांकि, कल का पूरा दिन बारिश की चपेट में आ सकता है और फैंस का मजा खराब हो सकता है. 

हालांकि, अगर बारिश से दिन का खेल खराब होता है, तो मुकाबला ड्रॉ की तरफ जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो टीम इंडिया को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि मैच में टीम इंडिया आगे चल रही है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम के लिए हर टेस्ट अहम होने वाला है. ऐसे में ये टेस्ट भी टीम के लिए काफी जरूरी है. 

कैसा रहा अब तक का मुकाबला?

भारतीय टीम ने टेस्ट के पहले दो दिनों तक बल्लेबाजी की है और दमदार प्रदर्शन किया है. टीम ने दूसरे दिन के अंत तक 116 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं. कुलदीप यादव 12 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन पर खेल रहे हैं. हालांकि, टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 230 गेंदों में 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 167 रनों की पारी खेली है. 

पडिक्कल के अलावा, केएल राहुल ने 175 गेंदों में 1 छक्का और 10 चौकों की मदद से 82 रन बनाए. यशस्वी जायलवाल 32, शुभमन गिल 16, ऋषभ पंत 39, ध्रुव जुरेल 51, रवींद्र जडेजा 13, मानव सुथार 24 और मोहम्मद सिराज 11 रन बना सके. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement