क्रिकेट
India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त, 2026 से खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई खतरनाक खिलाड़ी भी शामिल है, जिससे टीम इंडिया को खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं कि श्रीलंका के कौन से 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं और श्रीलंका की टीम कैसी है.
16 सदस्यीय टीम की कमान ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. मेंडिस को 19 जुलाई को कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर लंका प्रीमियर लीग मैच के दौरान कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स के लिए रन लेते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वो नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं.
भारत के लिए खतरा बन सकते हैं श्रीलंका के ये 5 खिलाड़ी
श्रीलंका की पिचों पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है. हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घरेलू सरजमीं पर खेलने में मदद मिलेगी. लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर्स भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं. सिर्फ गेंदबाज नहीं बल्कि कई बल्लेबाज भी भारतीय गेंदबाजों की हालत खराब कर सकते हैं.
टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका.