Advertisement

'विराट-रोहित के बाद भारत में सीरीज जीतना आसान...' साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टेस्ट सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

Temba Bavuma on India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज इसी महीने 14 नवंबर से होने वाला है. बावुमा ने सीरीज को लेकर बयान दिया है.

Latest News
'विराट-रोहित के बाद भारत में सीरीज जीतना आसान...' साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टेस्ट सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

ind vs sa test series 2025

Add DNA as a Preferred Source

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज इसी महीने 14 नवंबर से होने वाला है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया है. लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बावजूद भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला आसान नहीं होगी. लेकिन उन्होंने कहा कि अपने बेहतरीन स्पिन आक्रमण के दम पर उनकी टीम के पास 25 साल बाद भारत में श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका है. साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार 1999-2000 में दिवंगत हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी. 

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका टीम ने लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. इस बार हमारे पास सुनहरा मौका है.  वर्ल्ड चैंपियन होने के नाते हमसे काफी अपेक्षायें हैं. भारत में खेलना हमेशा कठिन होता है. भारत के पास बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं."

बावुमा ने आगे कहा, "विराट और रोहित ने लंबे समय तक भारत के लिए खेला और भारत को वहां पहुंचाया, जहां टीम आज है. युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं. ये हालांकि बहुत बड़ी चुनौती है. जहां तक हमारी बात है, तो हम पूरी तैयारी के साथ आए हैं और हमें यहां मिलने वाली चुनौती का अहसास है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे."

बावुमा ने आगे कहा, "गेंदबाजी हमेशा से हमारी ताकत रही है. हम इस बार बेहतर स्पिन आक्रमण के साथ आए हैं. अगर अतिरिक्त आफ स्पिनर की जरूरत पड़ी, तो ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में है. इनके अलावा केशन महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी और साइमन हार्मर भी हैं."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement