Advertisement

Team India For T20 Series: अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, गिल-हार्दिक की हुई वापसी

Team India For T20 Series: BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है.

Latest News
Team India For T20 Series: अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, गिल-हार्दिक की हुई वापसी

Team India For T20 Series

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल के गर्दन में चोट आई थी, जबकि हार्दिक पांड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे. हालांकि अब उनकी वापसी हो गई है और वो 9 दिसंबर से होने वाली टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों की मौका दिया है. 

शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हो गई है. गिल अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहली पारी के दौरान गर्दन में चोट आई थी, जिसके बाद वो टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. लेकिन टी20 सीरीज से पहले वो पूरी तरह फिट हैं और बतौर उपकप्तान खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं हार्दिक पांड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे और काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे थे. लेकिन हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेला और शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीआई को बताया कि वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं. अब दोनों ही खिलाड़ी 9 दिसंबर से खेलते हुए नजर आएंगे. 

कब से खेली जाएगी टी20 सीरीज? 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 9 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक खेली जाएगी. इस दौरान कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होंगे. इस सीरीज की मेजबानी कटक, मुल्लांपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद को दी गई है. पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर, तीसरा 14 दिसंबर, चौथा 17 दिसंबर और पांचवां 19 दिसंबर को खेला जाएगा. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement