क्रिकेट
Bhuvneshwar Kumar on Eden Gardens Pitch: भुवनेश्वर कुमार ने पिच और टीम इंडिया की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था, जिसे अफ्रीका ने 30 रनों से अपने नाम कर लिया. जबकि भारत को केवल 124 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन वो इस आसान टारगेट को भी हासिल नहीं कर पाई, जिसके बाद पिच पर कई सवाल उठने लगे और उसकी आलोचनाओं भी होने लगी. इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने पिच और टीम इंडिया की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
ईडन गार्डन की पिच पर बोले भुवनेश्वर
भुवनेश्वर कुमार ने भारत की हार के बाद ईडन गार्डन की पिच को लेकर कहा, "ये पहली बार नहीं है जब स्पिनरों के लिए मददगार पिच तैयार की गई है. इससे पहले किसी ने ये सवाल नहीं उठाया. क्योंकि भारत जीत रहा था और हार-जीत खेल का हिस्सा है. ऐसा नहीं है कि टीम पहले नहीं हारी है या पहली बार हारी है. मुझे नहीं लगता कि ये हार मेरे लिए कोई बड़ी चिंता का विषय है."
शुभमन गिल को लेकर बोले भुवनेश्वर
भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर कहा, "गिल हाल ही में कप्तान बने हैं. अगर वो चाहेंगे तो वो अपनी बात खुद रखेंगे. वो थिंक-टैंक और निर्णय लेने वाली टीम का हिस्सा हैं. इसलिए अगर उन्हें वाकई आराम की जरूरत है, तो वो कहेंगे कि उन्हें आराम की जरूरत है." बता दें कि कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में गिल की गर्दन में ऐठन आ गई थी, जिसकी वजह से वो मैच से बाहर हो गए थे. उन्होंने केवल 3 गेंदें ही खेली थी.
VIDEO | India pacer Bhuvneshwar Kumar came out in strong support of captain Shubman Gill amid ongoing discussions around workload management, saying the young skipper is fully aware of his responsibilities and capable of deciding when he needs a break.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 18, 2025
"Shubman is a new captain.… pic.twitter.com/JFOQuaCq9Q
बेंगलुरु में भगदड़ को लेकर पूछे गए सवाल
भुवनेश्वर से ये पूछा गया कि क्या इस साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई फैंस की मौत के बाद खिलाड़ी सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतर पाएंगे? इसपर उन्होंने कहा, "आईपीएल से पहले कई टूर्नामेंट होने हैं. इसलिए जब आईपीएल शिविर शुरू होगा, तो कई बातों पर चर्चा होगी और टीम किस मानसिक स्थिति में है और क्या चल रहा है. बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि खिलाड़ी आईपीएल से पहले के टूर्नामेंटों में कैसा प्रदर्शन करते हैं और आईपीएल में कैसे प्रवेश करते हैं. इसलिए ये सभी बातें मायने रखती हैं."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.