क्रिकेट
IND vs SA 3rd T20 Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर रविवार धर्मशाला में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि धर्मशाला के मैदान पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसका दबदबा रहता है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर रविवार धर्मशाला में खेला जाएगा. पहला मैच भारत और दूसरा मैच अफ्रीका ने जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. ऐसे में अब दोनों ही टीमों सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगी. लेकिन दोनों के लिए ही जीत इतनी आसान नहीं होगी. हालांकि पिछले दोनों मैचों में जिस कप्तान ने टॉस जीता वो हारा है. लेकिन धर्मशाला में टॉस अहम हो सकता है. आइए जानते हैं कि धर्मशाला के मैदान पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसका दबदबा रहता है.
धर्मशाला की पिच रिपोर्ट
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच की बात करें, तो यहां अच्छा बाउंस हैं. वहीं इस मैदान पर मौसम के हिसाब से गेंदबाज और बल्लेबाजों को मदद मिलती है. शुरुआत में तेज गेंदबाज घातक साबित होते हैं, लेकिन फिर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, तो बल्लेबाज अपना दबदबा बनाना शुरू कर देते हैं. हालांकि स्पिनर्स के लिए इस मैदान पर ज्यादा कुछ नहीं है.
धर्मशाला के इस मैदान पर अब तक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली 4 बार जीती है, तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 4 बार जीती है. हालांकि दो मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. लेकिन धर्मशाला में शबनम पड़ सकती है, जिसकी वजह से कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर सकती है.
दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और संजू सैमसन.
साउथ अफ्रीका- एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.