Advertisement

IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में गेंदबाजों का होगा बोलबाला या बल्लेबाज लगाएंगे क्लास? जानें कैसी है विशाखापट्टनम की पिच

IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कल यानी 6 नवंबर शनिवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.

Latest News
IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में गेंदबाजों का होगा बोलबाला या बल्लेबाज लगाएंगे क्लास? जानें कैसी है विशाखापट्टनम की पिच

ind vs sa 3rd odi pitch report

Add DNA as a Preferred Source

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कल यानी 6 नवंबर शनिवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है, क्योंकि अगर टीम इंडिया को अपने घर पर इज्जत बचानी है और टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेना है, तो तीसरा वनडे हर हाल में जीतना ही होगा. लेकिन जिस तरह अफ्रीका ने दूसरे वनडे में वापसी की है, तो टीम को हराना इतना आसान नहीं होगा. हालांकि पिच और टॉस दोनों ही भुमिका निभाएगी. आइए जानते हैं कि वाइजैक में पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलता है?

विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम जिसे वाइजैक के नाम भी जाना जाता है. इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर बनते देखा गया है. 2019 में यहां पर 387 रन और 2005 में 356 रन बन चुके हैं. ये दोनों स्कोर टीम इंडिया ने बनाए थे और जीत हासिल की थी. हालांकि आंकड़ों के हिसाब से वाइजैक की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है, जबकि गेंदबाजों की जमकर क्लास लग सकती है. 

साल 2023 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों पर ही सिमट गई थी और 10 विकेट से टीम को हार का सामना करना पड़ा था. जबकि इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर 79 रन का है, जो न्यूजीलैंड के नाम है. वहीं उसके बाद भारतीय टीम का दूसरा सबसे छोटा स्कोर 117 रनों का है. 

कैसा रहेगा विशाखापट्टनम में मौसम का हाल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाखापट्टनम में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है. हालांकि तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. लेकिन ह्यूमिडिटी 66 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जिससे के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement