Advertisement

IND vs SA 2nd t20 Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा दबदबा? जानें कैसा है न्यू चंडीगढ़ की पिच का हाल

India va South Africa 2nd T20I Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 11 दिसंबर गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
IND vs SA 2nd t20 Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा दबदबा? जानें कैसा है न्यू चंडीगढ़ की पिच का हाल

IND vs SA 2nd t20 Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

IND vs SA 2nd Match T20I Mullanpur Stadium Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 11 दिसंबर गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहला टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है. ऐसे में अफ्रीका को बराबरी के लिए दूसरा टी20 जीतना ही होगा. लेकिन भारत को उसके में हराना इतना आसान अफ्रीका के लिए नहीं होगा. ऐसे में पिच और टॉस अहम भुमिका निभा सकता है. आइए जानते हैं कि मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलता है?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SA 2nd T20 Mullanpur Stadium Pitch Report)

न्न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच से गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों को ही मदद मिलती है. यहां की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे खेल के शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए चौके लगाना आसान हो जाता है. लेकिन जैसे जैसे खेल आगदे बढ़ता है. वैसे वैसे स्पिनर्स को मदद मिलना शुरू हो जाती है. लेकिन इस मैच में ओस भी आ सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा. हालांकि पहले टी20 में ओस ने असर नहीं डाला था. 

भारत- अफ्रीका के हेड टू हेड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 32 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं साउथ अफ्रीका 12 मुकाबले जीती है. हालांकि एक मैच ड्रॉ भी रहा है. इन आंकड़ों को देखने के बाद भारत का पलड़ा अफ्रीका पर भारी नजर आ रहा है. लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि भारत अपना दबदबा बनाए रखता है या अफ्रीका वापसी करती है. 

भारत-अफ्रीका का फुल स्क्वाड

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका-  एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement