Advertisement

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट से बाहर हुए Shubman Gill, हॉस्पिटल में भर्ती हुए भारतीय कप्तान; जानें पूरा मामला

Shubman Gill Injury Updates: भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Latest News
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट से बाहर हुए Shubman Gill, हॉस्पिटल में भर्ती हुए भारतीय कप्तान; जानें पूरा मामला

Shubman Gill Injury Updates

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ये जानकारी दी कि वो कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में ऐंठन आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. हालांकि कप्तान साहब को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

शुभमन गिल ने हार्मर को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारा था. लेकिन इस दौरान उनकी गर्दन में ऐंठन आ गई. भारतीय टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, "कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. वो फिलहाल अस्पताल में निगरानी में हैं. वो आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है."

बता दें कि गिल को शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर ले जाया गया था. क्योंकि वो अपनी गर्दन को हिला भी नहीं पा रहे थे. भारत की पहली पारी के दौरान रिटायर्ड हर्ट होने के कुछ घंटे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. भारतीय कप्तान को हार्मर की गेंद पर चौका मारने के तुरंत बाद गर्दन में दर्द महसूस हुआ और टीम के मेडिकल स्टाफ से प्रारंभिक उपचार लेने के बाद वो मैदान से बाहर चले गए. उपकप्तान ऋषभ पंत गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

भारत के सहायक कोच मोर्ने मोर्केल ने इसके लिए अपने कार्यभार को नहीं बल्कि रात में अच्छी तरह नींद नहीं आने को कारण बताया. उन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि हमें पहले यह पता लगाना होगा कि उनकी गर्दन में अकड़न कैसे हुई. शायद ये रात में ठीक से नींद न आने की वजह से हुआ. मुझे नहीं लगता कि अधिक कार्यभार होने के कारण ऐसा हुआ."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement