क्रिकेट
IND vs SA 1st T20 Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी 9 दिसंबर मंगलवार से होने जा रहा है. आप यहां पहले टी20 के लिए पिच रिपोर्ट जान सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी 9 दिसंबर मंगलवार से होने जा रहा है. टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज हारने के बाद वनडे सीरीज को अपने नाम किया है. अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतना चाहेगी. लेकिन टीम के लिए अफ्रीका को हराना इतना आसान नहीं होगा. हालांकि पिच और टॉस दोनों ही इस सीरीज में अहम योगदान दे सकता है. आइए जानते हैं कि कटक की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा?
कैसी है कटक की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहली टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान की पिच की बात करें, तो पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. हालांकि पिच से स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मदद है. इस मैदान पर उछाल और गति दोनों है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. यहां की पिच काली मिट्टी की है और काफी धीमी भी है. इस विकेट पर 160 से 180 औसतन स्कोर है.
टॉस होगा महत्वपूर्ण
इस सीरीज में टॉस काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. क्योंकि सभी मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. हालांकि दोनों ही पारी में ओस देखने को मिल सकती है. लेकिन दूसरी पारी में ओस ज्यादा हो सकती है, जिससे चेज करना आसान हो जाता है.
कटक में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 के दौरान यानी 9 दिसंबर को मौसम ठंडा रहने वाला है. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है और इस दौरान नमी 48 प्रतिशत रहने वाली है. वहीं तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका- एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.