Advertisement

IND vs PAK: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, WCL ने रद्द करने का लिया फैसला; फैंस से मांगी माफी

IND vs PAK Called Off: भारत पाकिस्तान के बीच WCL 2025 का मुकाबला रद्द हो गया है. आयोजकों ने फैंस और क्रिकेटर्स से माफी भी मांगी है.

Latest News
IND vs PAK: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, WCL ने रद्द करने का लिया फैसला; फैंस से मांगी माफी

India vs Pakistan 

Add DNA as a Preferred Source

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में आज यानी रविवार 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था. लेकिन WCL ने इसे रद्द करने का फैसला ले लिया है. क्योंकि खिलाड़ियों से लेकर फैंस के बीच इस मैच को लेकर आक्रोश था. पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध काफी बिगड़ गए हैं, जिसके बाद क्रिकेट मैच भी न खेलने की मांग हो रही है. हालांकि WCL ने मैच रद्द करते हुए लोगों से माफी भी मांगी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

WCL ने मांगी माफी

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ने एक बयान जारी करते हुए लिखा, "डब्ल्यूसीएल में हमने हमेशा क्रिकेट को संजोया और पसंद किया है और हमारा एकमात्र उद्देश्य प्रशंसकों को कुछ अच्छे खुशी के पल देना रहा है. ये खबर सुनने के बाद कि पाकिस्तान हॉकी टीम इस साल भारत आएगी और हाल ही में भारत बनाम पाकिस्तान वॉलीबॉल मैच के साथ-साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न खेलों में कुछ अन्य मुकाबलों को देखने के बाद ही हमने WCL में भारत बनाम पाकिस्तान मैच जारी रखने के बारे में सोचा था. बस दुनिया भर के लोगों के लिए कुछ सुखद यादें बनाने के लिए."

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन शायद इस प्रक्रिया में हमने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और भावनाओं को भड़काया है. इससे भी अधिक हमने अनजाने में हमारे भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को असुविधा पहुंचाई, जिन्होंने देश को इतना गौरव दिलाया है और हमने उन ब्रांडों को प्रभावित किया जिन्होंने पूरी तरह से खेल के प्रति प्रेम के कारण हमारा समर्थन किया. इसलिए हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को रद्द करने का फैसला किया है. हम भावनाओं को आहत करने के लिए फिर से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग समझेंगे कि हम हमेशा से प्रशंसकों के लिए कुछ खुशी के पल लाना चाहते थे."

WCL 2025 के लिए भारतीय चैंपियंस टीम

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, वरुण आरोन और अभिमन्यु मिथुन. 

WCL 2025 के लिए पाकिस्तान चैंपियंस टीम 

शोएब मकसूद, मिस्बाह-उल-हक, आसिफ अली, सरजील खान, यूनुस खान, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी (कप्तान), अब्दुल रजाक, कामरान अकमल (विकेटकीपर), सरफराज अहमद, अमीर यामीन, शोहेल तनवीर, सोहेल खान, बहावल रियाज और सईद अजमल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement