Advertisement

T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन मैच खेला जाएगा.

Latest News
T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

T20 World Cup 2026

Add DNA as a Preferred Source

Womens T20 World Cup 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड के पास है. इस आईसीसी इवेंट का आगाज 12 जून 2026 को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से होगा. आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कब खेला जाएगा. 

आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट के आगाज 12 जून 2026 से होगा. जबकि इसका पहला सेमीफाइनल 30 जून और दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंग्लैंड के एजबेस्टन, हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे. बता दें कि अभी कुछ टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया है. उनकी टूर्नामेंट में शामिल होना अभी बाकी है. 

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार 14 जून को रखा है, जो भारतीय समयानुसाप शाम 7 बजे से एजबेस्टन में खेला जाएगा. उसके बाद साउथ अफ्रीका से 21 जून और ऑस्ट्रेलिया से 28 जून को टीम इंडिया भिड़ेगी. बता दें कि टीम इंडिया तीन मैच क्वालिफाई करने वाली किसी टीमों से होंगे, जिसका घोषणा अभी नहीं हुई है. ये मैच 17 और 25 जून को खेले जाएंगे. 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में भी मैच खेला जाना है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक साल में दो बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने वाले हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement