Advertisement

IND vs PAK: T20 World Cup में एक बार फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, यहां समझें पूरा गणित

India vs Pakistan: ऐसी पूरी उम्मीदे है कि पाकिस्तान नामीबिया को हराकर सुपर-8 में क्वालिफाई कर लेगा. अगर ऐसा होता है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा भिड़ंत हो सकती है.

Latest News
IND vs PAK: T20 World Cup में एक बार फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, यहां समझें पूरा गणित

India vs Pakistan

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए 7 टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है. वहीं पाकिस्तान और नामीबिया के बीच 18 फरवरी को मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के बाद सुपर-8 के लिए आखिरी टीम भी मिल जाएगी. हालांकि ऐसी पूरी उम्मीदे है कि पाकिस्तान नामीबिया को हराकर सुपर-8 में क्वालिफाई कर लेगा. अगर ऐसा होता है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा भिड़ंत हो सकती है. आइए जानते हैं कि आखिरी भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा मुकाबला कैसे खेला जा सकता है? आप यहां इसका पूरा गणित समझ सकते हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच दोबारा होगा मुकाबला?

नामीबिया को अगर पाकिस्तान हरा देता है, तो सुपर-8 के ग्रुप 2 में पाकिस्तान शामिल होगा. जबकि भारतीय टीम ग्रुप 1 में है. ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में खत्म करती हैं, तो ऐसा मुमकिन है कि दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. यानी सेमफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो सकती है. हालांकि अगर कोई एक टीम अपने ग्रुप में दूसरे और दूसरी टीम पहले स्थान पर है, तो दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुश्किल होगा. 

मान लीजिए कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल में जाती हैं और अलग-अलग टीमों से सेमीफाइनल खेलती हैं, तो भी फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हो सकती है. भारत और पाकिस्तान किसी और से सेमीफाइनल खेलती हैं और जीत जाती हैं, तो दोनों टीमें फाइनल में आमना-सामना कर सकती है. हालांकि काफी उम्मीदे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा मुकाबला खेला जा सकता है. 

किन टीमों ने किया सुपर-8 में क्वालिफाई?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के लिए अब तक ग्रुप-1 में भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने क्वालिफाई किया है. वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान (संभावित) ने क्वालिफाई किया है. हालांकि दोनों ही ग्रुप काफी मजबूत है. ऐसे में सुपर-8 के मुकाबले काफी रोमांचक हो सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement