Advertisement

IND vs PAK Playing 11: अर्शदीप सिंह को फिर नहीं मिली जगह, हारिस रऊफ भी बाहर; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India vs Pakistan Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है. वहीं हारिस रऊफ भी इस मैच से बाहर हैं. यहां आप दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं.

Latest News
IND vs PAK Playing 11: अर्शदीप सिंह को फिर नहीं मिली जगह, हारिस रऊफ भी बाहर; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Playing 11

Add DNA as a Preferred Source

एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. सूर्यकुमार यादन की टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी. सूर्या ने इस मैच में भी अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया है और तीन स्पिनर्स के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. आप यहां दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं. 

टॉस गंवाने के बाद ये बोले सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. इससे खुश हूं. हमने सिर्फ एक स्ट्रिप की दूरी पर खेला. ये एक अच्छा विकेट था और रात में बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर था. नमी है इसलिए कुछ ओस की उम्मीद है. 

सलमान आगा ने कही ये बात

सलमान आगा ने टॉस जीतकर कहा, पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, बहुत उत्साहित हैं. ऐसा लग रहा है कि ये धीमा विकेट है. बस पहले बल्लेबाजी करना चाहता हूं और बोर्ड पर रन लगाना चाहता हूं. लगभग 20 दिनों से यहां हूं और यहां की परिस्थितियों से अभ्यस्त हो चुका हूं.

भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान-  साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम और अबरार अहमद.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement