क्रिकेट
IND vs PAK Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 सुपर 4 का मुकाबला खेला जाएगा. आप यहां जान सकते हैं कि दुबई की पिच कैसी है.
एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म हो गए हैं. वहीं अब सुपर-4 के मुकाबले खेले जाएंगे. सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है. वहीं सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. आइए जानते हैं कि दुबई की पिच कैसी है और यहां स्पिनर्स या बल्लेबाज किसका दबदबा होगा.
दुबई की पिच रिपोर्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. यहां की पिच की बात करें, दुबई की पिच काफी धीमी रहती है. ऐसे में यहां स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है. लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. ऐसे में टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है.
एशिया कप टी20 में हेड टू हेड
एशिया कप टी20 इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 3 बार जीत हासिल की है. वहीं पाकिस्तान एक बार जीता है. टी20 क्रिकेट में हमेशा से भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.
पाकिस्तान- सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमन, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहिबजादा, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम और मोहम्मद वसीम जूनियर.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.