क्रिकेट
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर बीसीसीआई चु्प्पी साधे हुए है, जिसके बाद पाकिस्तान चिड़चिड़ा गया है और पीठ-पीछे साजिश रच रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में भिड़ंत होती है. लेकिन भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद फैंस का कहना है कि अब आईसीसी इवेंट में भी पाकिस्तान से भारतीय टीम न खेलें. ऐसे में इस साल एशिया कप 2025 टूर्नामेंट भी खेला जाना है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इसपर चुप्पी साधे हुए है. लेकिन अब बीसीसीआई की चुप्पी पर पाकिस्तान में खलबली मच रही है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के पीठ-पीछे साजिश रच रही है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की चुप्पी और एशिया कप 2025 पर सस्पेंस बना हुआ है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट लीग एक नई साजिश रच रही है. दरअसल, पीसीबी UAE में अफगानिस्तान और मेजबान टीम के साथ ट्राई सीरीजी की योजना बना रही है. अगर एशिया कप रद्द होता है या स्थगित होता है, तो ऐसे में ट्राई सीरीज अगस्त में दुबई में आयोजित की जा सकती है.
पीसीबी सूत्र के मुताबिक, "अब बीसीसीआई की चुप्पी के चलते एशिया कप के सितंबर में भारत में आयोजित होने की कोई संभावना नहीं है. तो हम अफगानिस्तान और UAE के साथ एक ट्राई सीरीज खेलने की योजना बना रहे हैं. अगर ये सीरीज फाइनल होती है, तो पाकिस्कान का अफगानिस्तान दौरा रद्द हो जाएगा."
इतना ही नहीं रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि अगर एशिया कप पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो अगस्त में पाकिस्तान में ही अफगानिस्तान और यूएई को बुलाकर ट्राई सीरीज खेली जा सकेगी. पीसीबी के चेयरमैन और ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ही जल्द ही इसपर बैठक करके निर्णय लेंगे. हालांकि उनका फोकस रहेगा कि एशिया कप को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.