Advertisement

एक टीम से खेल रहे हैं भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, पाक गेंदबाज को भारतीय विकेटकीपर ने लगाया गले; देखें Video

ईशान किशन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को गले लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
एक टीम से खेल रहे हैं भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, पाक गेंदबाज को भारतीय विकेटकीपर ने लगाया गले; देखें Video

India vs Pakistan

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद के बाद क्रिकेट को लेकर भी दोनों देशों के बीच असर पड़ा था. युद्ध के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि अब भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान से कोई भी मैच नहीं खेलना चाहिए. यहां तक कि कोई आईसीसी इवेंट भी नहीं खेलना चाहिए. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ईशान किशन नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तानी प्लेयर भी नजर आया है. ईशान ने पाकिस्तानी गेंदबाज को गले भी लगाया है. दोनों खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये वीडियो कहां की है. 

ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाज को लगाया गले

ईशान किशन इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां वो काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं. इस बीच यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. नॉटिंघमशायर में ईशान किशन के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अब्बास अफरीदी भी खेल रहे हैं. यॉर्कशायर की पारी की पहली गेंद पर अब्बास अफरीदी ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया था और किशन विकेटकीपर कर रहे थे. उन्होंने अब्बास की गेंद पर कैच पकड़ा और फिर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया. 

बता दें कि पारी की पहली गेंद पर विकेट मिलने की खुशी में सभी खिलाड़ी काफी खुश हो गए थे. इसी वजह से ईशान ने अब्बास को गले लगाया और अब दोनों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. भारत नहीं चाहता है कि क्रिकेट में भी पाकिस्तान के साथ रिश्ता रहे. तभी भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं होती है. दोनों देश एक दूसरे से केवल आईसीसी इवेंट में भिड़ते हैं. 

इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुने गए ईशान

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड पर दौरे पर हैं. इसके लिए बीसीसीआई ने एक युवा टीम का चयन किया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली सीरीज खेली जा रही है. दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने ईशान किशन को नहीं चुना है, जिसकी वजह से वो काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement