Advertisement

IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी हुए चोटिल, मैदान छोड़कर गए बाहर

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बार फिर से मोहम्मद शमी चोटिल हो गए है. जिसकी वजह से वो मैदान छोड़कर बाहर चले गए हैं.

Latest News
IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी हुए चोटिल, मैदान छोड़कर गए बाहर
Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें एक बार फिर से मोहम्मद शमी चोटिल हो गए हैं. शमी ने अपने पैर में खिंचाव महसूस किया था.

जिसकी वजह से मैदान पर फिजियो को आना पड़ा. जिसके बाद शमी अपना चौथा ओवर डालकर मैदान से बाहर चले गए. हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक नहीं आ सकी है कि उनकी चोट कितनी सीरियस है. 

फील्डिंग के लिए मैदान पर आए सुंदर

मोहम्मद शमी को मैच के चौथे ओवर में पैर में खिंचाव की परेशानी महसूस हुई थी. जिसकी वजह से उनको गेंदबाजी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

चौथे ओवर में शमी का जांच करने के लिए फिजियो मैदान पर आए. जिसके बाद शमी अपना ओवर खत्म करके ड्रेसिंग रुम में चले गए. उनकी जगह फील्डिग करने के लिए मैदान पर वाशिंगटन सुंदर आए हैं.

हाल ही में हुई थी वापसी 

भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी हुई थी. जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. शमी की चोट अगर गंभीर होती है तो ये भारत के लिए बड़ी समस्या बन सकती है.

क्योंकि जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट की वजह  से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में शमी का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका होगा. 

 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement