क्रिकेट
Imran Khan on India vs Pakistan: इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और पूर्व पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ही मजे ले लिए हैं और अपने ही देश को ट्रोल कर दिया है.
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार मुकाबला खेला गया था, जिसमें दोनों ही बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है. भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ग्रुप स्टेज और फिक सुपर 4 में मैच हुआ था. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दोनों बार एकतरफा हराया है. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और पूर्व पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ही मजे ले लिए हैं और अपने ही देश को ट्रोल कर दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
इमरान खान ने किया ट्रोल
रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए इमरान खान के बयान का खुलासा किया है. इमरान ने अपनी बहन के हवाले से कहा, टीम को जीत दिलाने के लिए उन्हें पाकिस्तान के पूर्व चीफ न्यायाधीश काजी फैज ईसा और पाकिस्तान के चीफ चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा को ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में कार्य करने की जरूरत होगी.
उन्होंने आगे कहा, तीसरे अंपायर को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के चीफ न्यायाधीश सरफराज डोगर को भी होना होगा. मौजूदा टीम भारत को तभी हरा सकती है, जब पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख असीम मुनीर देश के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
ऐसा रहा सुपर 4 का मुकाबला
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की खेली. इसके अलावा सैम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवरों में टारगेट पूरा कर लिया है और 6 विकेट से जीत हासिल की. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 74 रन बनाए. शुभमन गिल ने 47 रन बनाए. हालांकि गिल और अभिषेक के बीच 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी हुई. अंत में तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.