क्रिकेट
India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए पूरा भारत दुआ कर रहा है. कहीं दरगाह पर चादर चढ़ाई जा रही है, तो कहीं पाठ-पूजा हो रही है.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल खेला 28 सितंबर यानी आज खेला जाएगा. इस मैच से पहले पूरे भारत में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं. राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में भारतीय टीम की जीत के लिए स्पेशल दुआ हुई, तो प्रयागराज में पाठ-पूता की जा रही है. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
अजमेर में हुई स्पेशल दुआ
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज 8 बजे से दुबई में खेला जाएगा. लेकिन भारत के मु्स्लिम पहले ही अजमेर शरीफ दरगाह पहुंच गए और वहां दगराह शरीफ पर चादर चढ़ाई गई और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ भी मांगी गई है.
#WATCH राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह पर आज पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए विशेष दुआ की जा रही है। pic.twitter.com/EfD7jOTjzg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2025
प्रयागराज में हुई पाठ-पूजा
मुस्लिम धर्म के बाद हिंदू धर्म भी टीम इंडिया की जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. प्रयागराज में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए पाठ-पूजा करवाया जा रहा है. पूजा के दौरान फैंस भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर भी हाथ में पकड़े हुए हैं. भारत की जीत के लिए पूरा भारत प्राथना कर रहा है.
#WATCH | Uttar Pradesh: People offer prayers in Prayagraj for Team India's victory. India to take on Pakistan for its Asia Cup 2025 final today in Dubai. pic.twitter.com/FhfcfvMJyZ
— ANI (@ANI) September 28, 2025
आपको बता दें कि दुआ से लेकर पाठ-पूजा के अलावा भी जीत के लिए और कुछ हुआ है. दरअसल, वाराणसी में स्थित उमाशंकर मंदिर में फैंस ने हवन करवाया और टीम इंडिया की जीत की प्राथना की.
भारत और पाकिस्तान का मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 भारतीयों की जान गई थी. उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चला. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर भी किया. हालांकि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस ने बॉयकॉट भी किया. लेकिन मैच पूरा हुआ. इस बार टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी बार मुकाबला खेला जाना है और पिछले दोनों मैच भारत ने जीत लिए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.