Advertisement

IND vs PAK Boycott: फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छिड़ी भारत-पाकिस्तान मैच बॉयकॉट की जंग, फैंस ने याद किया पहलगाम

IND vs PAK Boycott: एशिया कप 2025 फाइनल से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच को फैंस ने बॉयकॉट करने की मांग की है. सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले को याद किया है.

Latest News
IND vs PAK Boycott: फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छिड़ी भारत-पाकिस्तान मैच बॉयकॉट की जंग, फैंस ने याद किया पहलगाम

IND vs PAK Boycott

Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर फैंस ने मुकाबले को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है. फैंस सोशल मीडिया पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को याद कर रहे हैं और पोस्ट डाल रहे हैं. हालांकि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला गया था, जिससे पहले फैंस की ऐसी मांग उठी थी. उसके बाद 21 सितंबर को हुए मैच में भी ऐसा देखा गया. वहीं अब फैंस फाइनस से पहले मैच का बॉयकॉट कर रहे हैं. आप यहां फैंस के रिएक्शन देख सकते हैं. 

फैंस ने की भारत-पाकिस्तान फाइनल बॉयकॉट की मांग

एशिया कप 2025 फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर फैंस बीसीसीआई को खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा आज फिर मैं भारत-पाकिस्तान मैच नहीं देखूंगा. मेरी सिर्फ एक मैच की देशभक्ति नहीं है साथियों. दूसरे ने लिखा, 24 माँ बहनों के माथे से पोंछ दी गई सिंदूर का थोड़ा तो लिहाज़ कर लेते…. 

तीसरे ने लिखा आज रविवार की छुट्टी से पहले 22 अप्रैल का मंगलवार याद कर लेना. इतना ही नहीं फैंस ने जय शाह की वीडियो शेयर की और उनपर भी अपनी भड़ास निकाली है. हालांकि एक फैन ने तो 26-11 की एक तस्वीर और पाकिस्तान के साहिबजादा की एक तस्वीर शेयर कर दी. 

एक यूजर ने लिखा कि आंतक और क्रिकेट एक साथ नहीं हो सकता. वहीं एक ने लिखा, 24 मां बहनों के माथे से पोंछ दी गई सिंदूर को थोड़ा लिहाज करो. एक ने लिखा, मैं साफ-साफ बता दूं कि बीसीसीआई को सिर्फ पैसा चाहिए. इसलिए मैं मैच देखूंगा. एक ने लिखा, कभी नहीं भूलेंगे और कभी नहीं माफ करेंगे. इसी तरह से लगातार फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए हैं.  

यहां देखें रिएक्शन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement