Advertisement

Asia Cup 2025 को लेकर BCCI और PCB जल्द लेंगे फैसला, सामने आया ताजा अपडेट

Asia Cup 2025, India vs Pakistan: एशिया कप 2025 को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी एक मीटिंग करने जा रहे हैं, जिसके बाद टूर्नामेंट को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है.

Latest News
Asia Cup 2025 को लेकर BCCI और PCB जल्द लेंगे फैसला, सामने आया ताजा अपडेट

Asia Cup 2025

Add DNA as a Preferred Source

एशिया कप 2025 को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है. दरअसल, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के टीमें एक-दूसरे से भिड़ंगे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए हैं, जिसके वजह से एशिया कप 2025 एक बड़ा मुद्दा मना हुआ है. लेकिन एक अपडेट आया है कि जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच फैसला किया जाएगा. यानी ICC एनुअल जनरल मीटिंग में बीसीसीआई और पीसीबी शामिल होंगी. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर जल्द होगा फैसला

एशियाई क्रिकेट परिषद में एशिया कप आता है. लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होनी है. इस टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर 2025 में आयोजित होना है. इस इवेंट की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है. हालांकि बीसीसीआई और पीबीसी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मीटिंग होगी, जो 17-20 जुलाई के बीच होगी. 

टूर्नामेंट के लिए तैयार है भारत

बीसीसीआई पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार नहीं थी और सरकार के फैसला का इंतजार कर रही थी. लेकिन फिर भारत सरकार में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल टूर्नामेंट होता रहेगा. लेकिन दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी." हालांकि इस बात के बाद एशिया कप करवाने वाली समिति भारी नुकसान से बच गई है. भारतीय सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद एशिया कप पर जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement