Advertisement

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने खेली 74 रनों की मैच जिताऊ पारी, फिर वीरेंद्र सहवाग ने क्यों नहीं हुए खुश

Virendra Sehwag on Abhishek Sharma: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी से वीरेंद्र सहवाग को खुशी नहीं हुई है.

Latest News
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने खेली 74 रनों की मैच जिताऊ पारी, फिर वीरेंद्र सहवाग ने क्यों नहीं हुए खुश

Virendra Sehwag on Abhishek Sharma

Add DNA as a Preferred Source

एशिया कप 2025 सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रनों का टारगेट दिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी हवा में उड़ने लगे थे. लेकिन अभिषेक शर्मा ने उनकी खुशी पर पानी फेर दिया. अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर शुरुआत की और अपनी मंशा साफ कर दी. उन्होंने 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. हालांकि मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग खुश नहीं है. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि सहवाग ने अभिषेक से क्या कहा है. 

अभीषेक से खुश नहीं है सहवाग

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 74 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के ठोके थे. लेकिन जब मैच के बाद अभिषेक और वीरेंद्र सहवाग की बात हुई, तो सहवाग की बातों से लग रहा था कि वो खुश नहीं है. दरअसल, आप वीडियो में सुन सकते हैं. सहवाग ने अभिषेक से कहा, "बहुत मुबारक हो. लेकिन एक बात कहूंगा कि जब 70 पर पहुंच जाए, तो 100 मिस बिल्कुल मत करो. मुझे ये बात सुनील गावस्कर ने कहा था कि जब संन्यास ले लोगे और सोचोगे कि अगर ये सब 100 होते, तो आज मेरे भी इतने शतक होते हैं. क्योंकि ये मौके बार-बार नहीं आएंगे. जिन आपका दिन है, तो आप नॉटआउट जाओ, तो बेहतर रहेगा."

वीडियो में आप आगे देख सकते है कि एंकर कहते हैं कि वीरू को ये कहने की जरूरत नहीं थी. अभी 10-15 मिनट में युवराज सिंह का कॉल आने वाला होगी. इसपर अभिषेक ने कहा, "हां 100 प्रतिशत उनकी कॉल आएगी, तो वो बोलेंगे कि एक छक्का मार दिया है, तो दूसरा छक्का किसी और को मारने दो."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement