Advertisement

IND vs NZ Final 2025: कब और कहां खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल, यहां फ्री में होगा लाइव प्रसारण, जानें पूरी डिटेल

Champions Trophy 2025 Final Date And Time: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच से जुड़ी हर डिटेल.

Latest News
IND vs NZ Final 2025: कब और कहां खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल, यहां फ्री में होगा लाइव प्रसारण, जानें पूरी डिटेल
Add DNA as a Preferred Source

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रन से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है. वही भारत ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हारा पहले ही फाइनल में एंट्री मार चुकी थी. अब 9 मार्च को दोनों टीमें के बीच खिताब के लिए जंग होगी. 

जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित होंगे. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा. वही इसका प्रसारण फैंस फ्री में इस जगह देख सकते हैं. आइए जानें इसके बारे में पूरी डिटेल? 

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.  जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर होगा. भारत और न्यूजीलैंड के मैच का टॉस 2 बजे होगी. वही 2.30 पहले पारी की शुरुआत होगी. 

इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड का सामना अबतक सिर्फ 1 बार ही हुआ है. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. मगर फाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी. क्योंकि पहले कई बार न्यूजीलैंड भारतीय फैंस को गहरे जख्म दे चुकी है. 

यहां फ्री में होगा लाइव प्रसारण 

भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच को भारतीय फैंस फ्री में जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके लिए उनको प्ले स्टोर से ये एप डाउनलोड करना होगा. 

नॉकआउट मैचों में किसका पलड़ा है भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 5 नॉकआउट मैच खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड को 4 में जीत मिली है. वही भारत को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत नसीब हुई है. ऐसे में ये आंकड़े भारतीय फैंस को हैरान कर सकते हैं. मगर भारत ने वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाई थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement