Advertisement

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर की वापसी; देखें पूरा स्क्वाड

Ind vs Nz T20 Squad: बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है. इससे पहले अय्यर ने वनडे टीम में वापसी की थी और अब टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम में भी वापसी कर ली है.

Latest News
IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर की वापसी; देखें पूरा स्क्वाड

Ind vs Nz T20 Squad

Add DNA as a Preferred Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होने वाला है. इससे पहले ही बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है. इससे पहले अय्यर ने वनडे टीम में वापसी की थी और अब टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम में भी वापसी कर ली है. इसके अलावा रवि बिश्नोई को भी मौका दिया गया है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड कैसा है?

श्रेयस अय्यर की हुई टीम में वापसी

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे. उसके बाद से अय्यर टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. लेकिन जल्द से जल्द उन्होंने रिकवरी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह बनाई. वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अय्यर की वापसी हुई है. हालांकि टीम इंडिया के लिए ये आखिरी टी20 सीरीज होगी, क्योंकि टीम को अगले महीने 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत के पास है. 

रवि बिश्नोई को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई को भी मौका दिया है. हालांकि रवि बिश्नोई काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. वहीं इस टीम में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन को भी मौका मिला है. ईशान किशन को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप टीम में भी चुना है. हालांकि सिराज और शमी अब भी बाहर हैं. 

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 मैच), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement