क्रिकेट
Virat Kohli Century: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में दमदार पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया है. विराट इस शतक के साथ इतिहास भी रचा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में दमदार पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया है. विराट इस शतक के साथ इतिहास भी रचा है और ऐसा करने वाले दुनिया के नंबर-1 बैटर भी बन गए हैं. न्यूजीलैंड ने भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए. लेकिन विराट ने हार नहीं मानी और हमेशा की तरह इस बार भी मुश्किल समय में टीम को मुकाबले में बनाए रखा. आए जानते हैं कि विराट ने किस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है.
विराट ने ठोका 54वां शतक
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. इस शतक के साथ उन्होंने वनडे करियर में अपने 54वां शतक पूरा कर लिया है. इतना ही नहीं इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो विराट का ये 85वां शतक भी है. अब विराट सचिन के 100 शतक से केवल 15 शतक ही दूर हैं. उनकी फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वो जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
ऐसा करने वाले बनें नंबर-1
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शथक लगाने के मामले में नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कीवी के खिलफ सिर्फ 36 पारियों में सबसे ज्यादा 7 शतक अपने नाम किया है. इससे पहले सबसे ज्यादा शतक रिकी पोंटिंग के थे. उन्होंने 6 शतक लगाए थे और विराट भी 6 शतक पर थे. लेकिन अब उन्होंने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर-1 का ताज पहन लिया है.
सर्वाधिक शतक बनाम न्यूजीलैंड (वनडे)
इसके अलावा विराट कोहली ने वनडे करियर में रनों का पीछा करते हुए 29वां शतक ठोक दिया है. हालांकि उनके आस-पास भी अन्य बल्लेबाज नहीं है. दूसरे और तीसरे नंबर रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर 17 शतक के साथ हैं. वहीं गेल 12 और दिलशान 11 शतक बना सके हैं.
तेज करते हुए सबसे ज्यादा वनडे शतक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.