क्रिकेट
IND vs NZ 2nd T20 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में 23 जनवरी खेला गया था, जिसे भारत ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में 23 जनवरी खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 209 रनों का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया केवल 15.2 ओवरों में ही चेज कर दिया. टीम के लिए ईशान किशन ने 76 और सूर्यकुमार यादव ने 82 रनों की विस्फोटक पारियां खेली. हालांकि अंत में शिवम दुबे ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग की और एकतरफा मुकाबला जीत लिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना ली है.
भारत ने 15.2 ओवर में चेज किए 209 रन
टीम इंडिया ने 208 रनों का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की थी. टीम के दोनों ओपनर संजू सैमसन 6 और अभिषेक शर्मा 0 रनों पर आउट हो गए थे. लेकिन फिर ईशान किशन ने जिम्मा अपने कंधो पर लिया और विस्फोटक पारी खेली. ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. हालांकि ईशान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. सूर्या ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. वहीं शिवम ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली.
टीम इंडिया ने 209 रनों के लक्ष्य को ईशान, सूर्या और दुबे की मदद से सिर्फ 15.2 ओवरों में ही पूरा कर दिया. पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना ली है. टीम एक मैच जीतते ही सीरीज अपने नाम कर लेगी. भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज काफी तगड़ी फॉर्म हैं और वो जीत की हैट्रिक भी लगा सकते हैं.
इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला. वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. हालांकि अर्शदीप यादव ने 4 ओवरों में 53 रन खर्च किए और उनका खाता भी नहीं खुला. वहीं कीवी के लिए फॉल्क्स ने 3 ओवरों में 67 रन दे दिए और उनका भी खाता नहीं खुला.
ऐसी रही पहली पारी
न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए मिचेल सैंटनर ने 27 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए हैं. इसके अलावा रचिन रविंद्र ने 44 रन बनाए, जबकि डेवोन कॉनवे 19, टिम शेफर्ट 24, ग्लेन फिलिप्स 19, डेरिल मिशेल 18, मार्क चैपमैन 10, जैकरी फॉल्क्स ने नाबाद 15 रन बनाए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.