Advertisement

IND vs NZ 1st T20 Pitch Report: नागपुर में होगी चौकों-छक्कों की बारिश या गेंदबाजों का बोलबाला? जानें कैसी है पिच

IND vs NZ 1st T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी यहां मिल जाएगी.

Latest News
IND vs NZ 1st T20 Pitch Report: नागपुर में होगी चौकों-छक्कों की बारिश या गेंदबाजों का बोलबाला? जानें कैसी है पिच

IND vs NZ 1st T20 Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज हराकर आ रही है. वहीं अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज का हार का बदला टी20 सीरीज जीतकर लेना चाहेगी. लेकिन कीवी टीम को हल्के में लेने की गलती टीम इंडिया नहीं करेगी. हालांकि इस मैच में पिच अहम किरदार निभाएगी. आइए जानते हैं कि नागपुर की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद पहुंचाती है?

नागपुर की पिच रिपोर्ट

नागपुर की विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच की बात करें, तो पिच पर स्पिनर्स को बोलबाला देखा जाता है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे खेल आगे बढ़ता है, तो स्पिनर्स खेल पर पूरी पकड़ बना लेते हैं. हालांकि इस पिच पर समान उछाल है, जिससे तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं. इस पिच पर मीडिल ऑर्डर में अच्छे रन बनाने वाले को फायदा मिलता है. लेकिन फिर भी बल्लेबाजों को स्पिनर्स से बचकर खेलना होगा. 

कैसे मैदान के आंकड़े?

नागपुर के इस मैदान पर अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने यहां 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते और दो हारे हैं. न्यूजीलैंड भी यहां एक मैच खेल चुकी है, जिसे टीम ने अपने नाम किया था. हालांकि आंकड़ों के हिसाब से भारत के रिकॉर्ड्स इस मैदान पर अब तक अच्छे हैं. 

टी20 सीरीज का पूरा शड्यूल

  • IND vs NZ 1st T20- 21 जनवरी- नागपुर
  • IND vs NZ 2nd T20- 23 जनवरी- रायपुर
  • IND vs NZ 3rd T20- 25 जनवरी- गुवाहाटी
  • IND vs NZ 4th T20- 28 जनवरी- विशाखापट्टनम
  • IND vs NZ 5th T20- 31 जनवरी- तिरुवनंतपुरम

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement