क्रिकेट
Smriti Mandhana Century in All-Formats: इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी के बाद स्मृति मंधाना ने टी20 में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं और ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 97 रनों से जीत हासिल की है और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार शतकीय पारी खेली है और इस शतक के साथ उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दी है. इतना ही नहीं वो भारत के लिए ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज भी बन गई हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने कौनसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
ऐसा करने वाली पहली महिला बल्लेबाज
स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा लिया है और वो ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. स्मृति से पहले किसी भी बल्लेबाज ने टेस्ट, वनडे और टी20आई में शतक नहीं लगाया है. इतना ही नहीं दुनिया में ऐसा करने वाली 5वीं बल्लेबाज भी बन गई हैं. यानी मंधाना तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाली दुनिया की 5वीं महिला बल्लेबाज हैं.
विराट-रोहित के क्लब में मारी एंट्री
पुरुष और महिला क्रिकेट में मिलाकर अब तक कुल 6 बल्लेबाजों ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. इसके साथ ही मंधाना भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गई हैं. तीनों फॉर्मेट में अब तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, सुरेश रैना, केएल राहुल और स्मृति मंधाना शतक लगा चुकी हैं.
टी20 में शतक लगाने वाली बनीं दूसरी बल्लेबाज
इस शतक के साथ स्मृति मंधाना भारत के लिए टी20 में ऐसा करने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं. इससे पहले इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर का सिर्फ नाम था. लेकिन अब मंधाना ने भी इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ दिया है. वो टी20 में शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.