Advertisement

Watch: रोहित शर्मा कहां हैं? Rishabh Pant ने इस सवाल का दिया बड़ा मजेदार जवाब, बोले- वो तो गार्डन में...

India vs England: ऋषभ पंत से एयरपोर्ट पर पूछा कि रोहित शर्मा कहां है, जिसपर विकेटकीपर बल्लेबाज ने काफी मजेदार जवाब दिया है.

Latest News
Watch: रोहित शर्मा कहां हैं? Rishabh Pant ने इस सवाल का दिया बड़ा मजेदार जवाब, बोले- वो तो गार्डन में...

Rohit Sharma- Rishabh Pant

Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया 6 मई की सुबह इंग्लैंड रवाना हो गई है. इस दौरान एयरपोर्ट पर कप्तान शुभमन गिल से लेकर उपकप्तान ऋषभ पंत तक सभी खिलाड़ी नजर आए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है. इसमें ऋषभ पंत ने एयरपोर्ट पर किसी ने पूछा कि रोहित शर्मा कहां हैं? इस सवाल का पंत ने काफी मजेदार जवाब दिया है. वहीं अब फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि पंत ने क्या जवाब दिया है. 

पंत से किसी ने पूछा कहां है रोहित?
 
एयरपोर्ट पर ऋषभ पंत से एक कैमरामैन ने पूछा कि रोहित शर्मा कहां हैं? इसपर पंत ने जवाब दिया कि रोहित भाई गार्डन में घूम रहे हैं. उसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं और साथ ही पंत भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. उसके बाद एक फैन फिर कहता है कि गार्डन की याद तो आएगी न? इसपर फिर पंत ने कहा कि हां, गार्डन की तो बहुत याद आएगी. हालांकि पंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुका है और लोग इसे देखना काफी पसंद कर रहे हैं. 

क्या है गार्डन वाला रोहित का मीम

आपतो बता दें कि रोहित शर्मा का एक गार्डन वाला डायलोग अब मीम बन चुका है. दरअसल, एक लाइव मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों को कहा था कि कोई गार्डन में नहीं घूमेगा, इसके बाद रोहित गाली का भी उपयोग करते हुए सुनाई देते हैं. रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और फैंस इस वीडियो को बेहद पंसद कर रहे थे. तब से लेकर अब तक रोहित का गार्डन वाला मीम फैंस की जुबान पर अब तक है. 

टीम इंडिया की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement