क्रिकेट
IND vs ENG Live Streaming: भारत और इंग्लैंड की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव या फैन कोड ऐप पर नहीं बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है, जिसका पहला मैत 20 जून से खेला जाएगा. आईपीएल 2025 फाइनल के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना होंगे. इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज सोनी लिव या फैन कोड ऐप पर नहीं बल्कि इस ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर होने वाली है. आइए जानते हैं कि कहां सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने सोनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ जियो हॉटस्टार की डील पूरी हो गई है. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए हॉटस्टार ने सोनी नेटवर्क से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डील की है और सब-लाइसेंस ले लिया है. अब फैंस जियोहॉटस्टार पर भी भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज देख सकते हैं.
आपको बता दें कि पिछले एक महीने से नेटवर्क के बीच बातचीत हो रही थी. लेकिन पिछले 24 घंटों में इसपर सहमति बन गई है. सोनी ने मैचों की डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए सब-लाइसेंस देने के लिए सहमत हो गई है. हालांकि लीनियर राइट्स सोनी अपने पास रखेगा.
सोनी ने इतने सालों के लिए लिया था राइट्स था
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनी और जियोहॉटस्टार के बीच ये कॉन्ट्रैक्ट अगले साल होने वाली वाइट बॉल सीरीज चक चलेगी. भारत को 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और 5 टी2- मैच खेलने हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ सोनी ने 8 साल तक डील की थी, जिसके बाद सोनी के पास साल 2031 तक इसके राइट्स रहेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.