Advertisement

'इंग्लैंड में कोहली-रोहित की कमी खली, लेकिन रनों..', गिल की शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

India vs England: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
'इंग्लैंड में कोहली-रोहित की कमी खली, लेकिन रनों..', गिल की शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Shubman Gill, IND vs ENG

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था. इस टेस्ट में इंग्लैंड की टीम एक पारी से जीत की कगार पर थी. लेकिन केएल राहुल, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लिश टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इन चारों खिलाड़ियों में से तीन ने शतक लगाया और राहुल 90 रन के स्कोर पर आउट हो गए. हालांकि भारतीय टीम हारे हुए मुकाबले को ड्रॉ करवा लिया है. इस बीच पूर्व इंडियन क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.

विराट-रोहित की कमी पर ये बोले पूर्व क्रिकेटर

जियोहॉटस्टार से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, "अगर आप जो रूट को टीम से बाहर कर रहे हैं या भारत जैसे दो अनुभवी खिलाड़ियों को ले रहे हैं, जिन्हें हाल ही में रिटायर होना पड़ा है. ये एक बहुत ही अलग परिदृश्य होगा. मुझे लगता है कि भारत ने खुद का बहुत अच्छा लेखा-जोखा दिया है. उन्होंने सीरीज को जीवित रखा है और जब इंग्लैंड की बस लंदन के लिए उतरती है, तो उस बस में मूड देखना निश्चित रूप से दिलचस्प होता है. हम यहां दिग्गजों की एक लीग में शुभमन गिल को देखते हैं. जैसा कि कहा गया है और निश्चित रूप से जाने का अवसर है. उस तरह के लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर है और मैं इसके खिलाफ दांव नहीं लगाऊंगा."

उन्होंने आगे कहा, "रोहित शर्मा ने जो पिछली दो सीरीज खेलीं. उनमें उनका औसत 10 का था और विराट कोहली का औसत पिछले पांच सालों में 30 का था. इसलिए उन्हें प्रतिस्थापित करना शायद आसान नहीं था. लेकिन ऐसा नहीं था कि ये बहुत बड़ी क्षति थी. ये दो बहुत वरिष्ठ खिलाड़ियों की हानि थी. लेकिन योगदान की हानि नहीं है. क्योंकि वो उतना योगदान नहीं दे रहे थे."

ऐसा है सीरीज का हाल

5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था. उसके बाद दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी. लेकिन फिर लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने जीता हुआ मैच गंवा दिया और इंग्लैंड ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली. हालांकि चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली और मुकाबला ड्रॉ करवा लिया. अब भी इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं. लेकिन अब अगर टीम इंडिया को सीरीज बचानी है, तो हर हाल में 5वां टेस्ट मुकाबला जीतना ही होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement