क्रिकेट
Shubman Gill Bats: इंग्लैंड सीरीज से पहले शुभमन गिल का बल्ला काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना हो रही है.
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस समय काफी सुर्खियों में है. दरअसल, सोशल मीडिया पर गिल का बैट काफी वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से निकल रहा है. टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड के दौरे पर हैं. इस सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा. विराट-रोहित के बाद गिल की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया कोई टेस्ट खेलेगी. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और उनका बैट वायरल क्यों हो रहा है.
गिल का बैट हुआ वायरल
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले के साथ फोटो शूट करवाया है, जिसके बाद से वो और उनका बल्ला दोनों काफी सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, गिल के बल्ले पर CEAT की जगह MRF का स्टीकर लग गया है. गिल ने अपने बल्ले पर स्टीकर ठीक नीचे प्रिंस भी लिखवाया है.
𝗙𝗼𝗹𝗸𝘀 - 𝘆𝗼𝘂𝗿 𝗧𝗲𝘀𝘁 𝗰𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻, 𝗦𝗵𝘂𝗯𝗺𝗮𝗻 𝗚𝗶𝗹𝗹 #TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/dhmc9m6apU
— BCCI (@BCCI) June 11, 2025
विराट-सचिन से क्या है कनेक्शन?
शुभमन गिल को अपने बैट पर प्रिंस लगवाना काफी महंगा पड़ गया है. फैंस का कहना है कि सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता था, तो उन्होंने GOD नहीं लिखवाया. विराट कोहली को किंग कोहली कहा जाता है, तो उन्होंने KING नहीं लिखाया. सोशल मीडिया पर फैंस ने इसको लेकर गिल को काफी ट्रोल किया है.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.