क्रिकेट
IND vs ENG Semi-Final Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है और तीन बार खिताब जीता है. हालांकि इंग्लैंड ने भी 6 बार सेमीफाइनल खेला और दो बार खिताब जीता है. हालांकि लगातार तीसरी बार ऐसा होगा, जब सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. 2022, 2024 और अब 2026 लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में मुंबई की पिच रिपोर्ट कैसी है.
वानखड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है. इस मैदान पर बल्लेबाज आसानी और तेजी से रन बनाते हैं. ये काफी छोटा ग्राउंड है, जिसकी वजह से यहां खूब चौके-छक्कों लगते हैं. हालांकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिलती है. ऐसे में यहां काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है. इस मैदान पर ही इंग्लैंड ने 230 रनों का टारगेट चेज किया है. इस बार भी यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकती है.
वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. हालांकि इस मैजान पर अब तक 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 10 बार जीत हासिल की है, जबकि रनों की पीछा करने वाली टीम ने भी 10 बार जीत दर्ज की है.
टी20 वर्ल्ड कप के हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड 2 बार जीता है. लेकिन इस बार टीम इंडिया की जीत इतनी आसान नहीं होगी. क्योंकि इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.
इंग्लैंड- हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.