Advertisement

इंग्लैंड के दौरे पर क्यों नहीं हुआ Sarfaraz Khan का चयन? Cheteshwar Pujara ने खोला राज

Cheteshwar Pujara on Sarfaraz Khan: इंग्लैंड दौरे के लिए इस वजह से सरफराज खान का सिलेक्शन नहीं हुआ है. चेतेश्वर पुजारा ने इसपर बड़ा राज खोला है.

Latest News
इंग्लैंड के दौरे पर क्यों नहीं हुआ Sarfaraz Khan का चयन? Cheteshwar Pujara ने खोला राज

Cheteshwar Pujara on Sarfaraz Khan

Add DNA as a Preferred Source

टीम इंडिया को अगले महीने यानी जून में 5 टेस्ट मैचों के लिए सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम आईपीएल 2025 के इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. इस टीम में बोर्ड दो नए चहरे भी शामिल किए हैं. लेकिन सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि  टीम इंडिया ए में सरफराज शामिल है और अब सीरीज के लिए उनके ड्रॉप होने के बाद सभी चौंक गए हैं. लेकिन उनके ड्रॉप होने की वजह भी सामने आ गई है. दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा राज खोला है. 

चेतेश्वर पुजारा ने सरफराज को लेकर खोला बड़ा राज

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, चेतेश्नवर पुजारा ने कहा, "मुझे लगता है कि उनके टीम में नहीं होने का कारण ये है कि वो एशियाई परिस्थितियों या भारत में बहुत सफल रहे हैं. प्रबंधन को लगता है कि वो ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में उतना सफल नहीं हो सकते हैं और अतीत में कुछ फिटनेस मुद्दे थे. मैं उनकी मौजूदा फिटनेस के बारे में नहीं जानता. लेकिन वो अपनी फिटनेस पर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि ये थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन साथ ही करुण नायर जैसा कोई व्यक्ति, जिसने मौजूदा वक्त में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो इसलिए वो इसका हकदार था."

सरफराज ने घटाया है 10 किलो वजन

इंग्लैंड दौरे से पहले सरफराज खान ने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है. उन्होंने हाल ही में अपना 10 किलोग्राम वजन भी घटाया है. सरफराज रोजाना 300-500 स्विंग डिलीवरीज का सामना कर रहे हैं और अपने स्किल्स को और निखार रहे हैं. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 150 से अधिक रनों की पारी खेली, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका सिलेक्शन हुआ था. हालांकि सरफराज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक भी मैच खेलने को नहीं मिल सका.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement