Advertisement

'रोहित से फर्क नहीं, विराट कोहली के नहीं होने से...' IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप

India vs England: विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर पूर्व दिग्गज ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले बड़ा बयान दिया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
'रोहित से फर्क नहीं, विराट कोहली के नहीं होने से...' IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप

India vs England

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा. इसका पहला मैच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट ले लिया. उसके बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल को कप्तानी सौंप दी और वो अब इंग्लैंड में अपनी कमर कस रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जॉफ्री बॉयकॉट ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

द डेली टेलीग्राफ के एक कॉलम जॉफ्री बॉयकॉट ने लिखा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के कारण टीम इंडिया का इंग्लैंड को हराना मुश्किल हो गया है. विराट कोहली का जाना टीम इंडिया के लिए भारी नुकसान हैं, क्योंकि वो टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया काफी इंटरनेशनल मैच खेलती है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को आराम करने का समय कम मलिता है."

रोहित कमी नहीं खलेगी- बॉयकॉट

जॉफ्री बॉयकॉट ने आगे लिखा, "ये मायने नहीं रखता है कि आपके पास कितना अनुभव और टैलेंट हैं. अगर आप मानसिक रूप में चुनौतियों के लिए तैयारी नहीं कर रहे थे, तो ये ठीक नहीं हैं. रोहित एक बढ़िया बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी कमी टीम इंडिया में नहीं खलेगी, जितनी विराट कोहली की खलेगी. रोहित का टेस्ट रिकॉर्ड भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है."

आपतो बता दें कि रोहित शर्मा ने 8 मई 2025 को टेस्ट रिटायरमेंट लिया था. उसके बाद विराट कोहली ने 12 मई 2025 को संन्यास लिया था. इतना ही नहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी दोनों ने साथ में संन्यास लिया था. हालांकि अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेंगे. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement