Advertisement

'मैं नहीं चाहता बुमराह टेस्ट कप्तान बने...' Jasprit Bumrah को लेकर पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कुछ कहा

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उनका कहना कि बुमराह को कप्तान न बनाया जाए. यहां जानिए उन्होंने और क्या कहा है.

Latest News
'मैं नहीं चाहता बुमराह टेस्ट कप्तान बने...' Jasprit Bumrah को लेकर पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कुछ कहा

Jasprit Bumrah

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए टेस्ट कप्तान चुनना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में अब जल्द से जल्द कप्तान की घोषणा करनी होगी. इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं.  हालांकि गिल कप्तानी के लिए प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. जबकि बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

बुमराह को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद जसप्रीत स्पष्ट पसंद होंगे. लेकिन मैं नहीं चाहता कि जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया जाए और फिर आप उसे एक गेंदबाज के रूप में खो दें. मुझे लगता है कि उन्हें एक समय में एक मैच में अपने शरीर को फिट रखना होगा. बुमराह एक गंभीर चोट के बाद अब वापसी कर रहे हैं. 

उन्होंने आगे कहा, जसप्रीत बुमराह आईपीएल क्रिकेट खेला है, जो कि चार ओवर का खेल है. अब 10 ओवर और 15 ओवर गेंदबाजी करने की परीक्षा होगी और आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वो ये है कि कप्तान होने के नाते उनके दिमाग पर कुछ दबाव भी हो."

इस खिलाड़ी के पक्ष में है पूर्व कोच

रवि शास्त्री ने कहा, "आप किसी को तैयार करना होगा हैं. मैं कहूंगा कि शुभमन गिल बहुत अच्छा विकल्प है. उन्हें मौका दें. वो 25-26 साल का है. उसे समय देना भी सही होगा." बता दें कि गिल इस समय आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम काफी दमदार प्रदर्शन कर रही है. टीम अंक तालिका में भी दूसरे स्थान पर हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement